Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमबीबीएस छात्रों ने हाई ब्लड प्रेशर पर नुक्कड़ सभा कर दी चेतावनी

ब्यूरो 17-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशानुसार 17 मई से 16 जून 2025 तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को उच्च रक्तचाप के खतरों, कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के पहले दिन महाविद्यालय के एमबीबीएस छात्रों ने गाजीपुर के महुआबाग में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस सभा में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने जन-भाषा में उच्च रक्तचाप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसे ‘मौन हत्यारा’ बताया, जो बिना स्पष्ट लक्षण के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

कार्यक्रम में छात्रों ने अभिनय, संवाद और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया कि नियमित रक्तचाप जांच, संतुलित आहार, व्यायाम, तनाव प्रबंधन और समय पर इलाज अत्यंत आवश्यक हैं।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, शहर कोतवाल दीनदयाल पांडे, साकेत सिंह एवं बायोकेमेट्री के सह-आचार्य प्रो. डॉ. अमित जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज़ म्यूज़िक, धीमी सुनवाई: ईयरफोन से बढ़ रहा है खतरा
Next: राजस्व विभाग की सख्त कार्रवाई, बकायेदारों से वसूला ₹2.5 लाख जुर्माना

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.