Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कटानरोधी कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, 15 जून तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश

ब्यूरो 20-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250520-WA0025.jpg

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ़ और गंगा किनारे हो रहे कटान की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील मुहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम शेरपुर जलालपुर, शेरपुर माघी और शेरपुर सुभाषपुर परिया (61) में चल रहे कटानरोधी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मजदूरों और उपकरणों की व्यवस्था कर 15 जून 2025 तक सभी बोल्डर पैचिंग कार्य हर हाल में पूरे कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूरी तत्परता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि जनहानि और कृषि नुकसान को रोका जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 21 मई को होगा रोजगार मेला, कई कंपनियां लेंगी भाग
Next: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.