Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने जनपद के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं आमजन को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों, महिला हेल्पलाइन तथा कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाते हुए सघन भ्रमण और चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई, ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
Next: विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.