Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव की एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कसेरा पोखरा गांव निवासी अनीता देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उनके पति अरविंद कुमार, ससुर सिंहासन पासी, सास मीरा देवी, बड़ी सास दाहा देवी तथा ननद ज्योति कुमारी ने अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट की और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष द्वारा उसके एक वर्षीय बच्चे को भी उससे छीनने का प्रयास किया जाता है, जिससे वह लगातार भय और मानसिक तनाव में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय
Next: महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.