Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरपुर में भीषण चोरी: तीन दुकानों से ढाई लाख नगदी समेत तीन लाख से अधिक की चोरी

ब्यूरो 20-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250520-WA0018.jpg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 किनारे स्थित तीन दुकानों को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बना लिया। ताले तोड़कर की गई इस बड़ी वारदात में चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद समेत तीन लाख से अधिक का माल चुरा लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना महावीर मंदिर के सामने स्थित दुकानों में घटी। चोरों ने सबसे पहले गोपाल गुप्ता की किराना दुकान का ताला तोड़कर वहां से लगभग ढाई लाख रुपये नकद पर हाथ साफ किया। इसके बाद पास की शमशाद की दुकान से पांच हजार रुपये और आज़ाद की स्पोर्ट्स कपड़े की दुकान से कीमती वस्त्र तथा सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

दुकानदारों को चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे और ताले टूटे पाए। अंदर जाकर देखा तो नगदी व सामान गायब था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर उपनिरीक्षक अरुण पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों में चोरी की इस वारदात को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गुरुकुल इंटरनेशनल में ‘स्पेक्ट्रा-एक्स’ विज्ञान प्रदर्शनी और फिटनेस जिम का भव्य आगाज़
Next: पीजी कॉलेज में स्कैन कोड से ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.