Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्योहारों से पहले प्रशासन सख़्त, पैदल गश्त से मचा हलचल

ब्यूरो 20-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250520-WA0026.jpg

जमानिया। नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे प्रशासन की ओर से पैदल गश्त की गई। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। पैदल गश्त का नेतृत्व उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने किया। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी, तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी। प्रशासन की यह पहल आगामी त्योहारों एवं संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए की गई है, ताकि नगर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला
Next: जिला सैनिक बन्धु की बैठक 24 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.