Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

ब्यूरो 27-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के निर्देशानुसार और भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जनपद गाजीपुर में वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस सिलसिले में 26 मई को एक बैठक हुई, जिसमें वितरण शिविर की रूपरेखा तय की गई। वरिष्ठ नागरिकों को उनके चयनित सहायक उपकरण 4 जून 2025 को विकास भवन के ऑडिटोरियम हाल में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा की उपस्थिति में वितरित किए जाएंगे। विकास खंड देवकली, सैदपुर, जखनियां, सादात, मनिहारी, बिरनों, करंडा और सदर के वरिष्ठ नागरिक इस कार्यक्रम में लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबाद विकास खंड में 6 जून, जमानियां विकास खंड में 9 जून तथा बाराचवर विकास खंड में 10 जून को भी सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यदि किसी कारणवश शिविर की तिथि या स्थान में कोई परिवर्तन होता है तो इसके संबंध में समय रहते सूचना दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट की चपेट में आया किशोर, मौत से परिजनों में मातम, बहन घायल
Next: पीजी कॉलेज में रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.