Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंट की चपेट में आया किशोर, मौत से परिजनों में मातम, बहन घायल

ब्यूरो 27-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सेंदुरा गांव में मंगलवार दोपहर करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब घर में लगे पंखे को चालू करते समय युवराज (15) पुत्र शंभु बिंद करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शोर सुनकर पास में मौजूद उसकी बहन किरन (18) भाई को बचाने दौड़ी, लेकिन उसे छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई और झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला। युवराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल किरन को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। हल्का लेखपाल राज कुमार ने बताया कि मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक थाने को कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है, सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्नी दो बच्चों संग रहस्यमयी ढंग से लापता, पति की फरियाद पर पुलिस हरकत में

Next: वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.