Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप

ब्यूरो 30-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250530-WA0039.jpg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता प्रतिमा (23) की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की मां संजू देवी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए दामाद आलोक समेत छह लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रतिमा की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा और प्रतिमा को प्रताड़ित करता था। शुक्रवार को अचानक प्रतिमा के पति आलोक ने फोन पर उसकी मृत्यु की सूचना दी। जब मृतका की मां अपने गांव उसियां से ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान के साथ बघरी पहुंची, तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा का शव चौकी पर पड़ा था, जिसके गले पर गहरा निशान था, जो गला दबाने का संकेत देता है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर प्रतिमा के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान तबरेज खान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बारात के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक पर जानलेवा हमला

Next: पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा को एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
6e400879-1fef-4893-b573-7bb93ac16bb3

जंगीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.