गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित आलाकत्ल फावड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक लल्लन राजभर मय हमराह जिला अस्पताल, गाजीपुर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजू बिन्द पुत्र मथुरी बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम विशुनपुर पिपरही, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है और उसकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक फावड़ा बरामद किया गया है।
आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 423/2017, धारा 308/323/325/504 भादवि, थाना जंगीपुर।
- मु0अ0सं0 172/2026, धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस, थाना जंगीपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक लल्लन राजभर मय हमराह, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर।