Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारात के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक पर जानलेवा हमला

ब्यूरो 30-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां (गाजीपुर)। चाँदपुर नई बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमले के संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर गुरुवार को वुढ़ाडीह निवासी एक व्यक्ति समेत 5-6 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, चाँदपुर नई बस्ती निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह ने थाना जमानियां में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई प्रदीप कुशवाहा 28 मई को ग्राम गढ़ही चक जहरुल्ला में अपने रिश्तेदार राकेश कुशवाहा की बारात में शामिल होने गया था। बारात के दौरान घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया था, जिसे प्रदीप ने शांतिपूर्वक सुलझा दिया। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर राकेश का सगा बहनोई, वुढ़ाडीह निवासी रामसेवक ने प्रदीप से बदला लेने की ठान ली और 5-6 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि 29 मई की सुबह करीब साढ़े चार बजे जब प्रदीप मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी रेलवे क्रॉसिंग रोड, गढ़ही चक जहरुल्ला पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही प्रदीप वहां पहुंचा, रामसेवक ने मोबाइल से इशारा कर हमले का आदेश दिया। इसके बाद हमलावरों ने प्रदीप को घेर लिया और गालियां देते हुए लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।सूचना पाकर विरेन्द्र मौके पर पहुंचा और घायल भाई को तत्काल जमानियां थाने लाया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीईओ ने समर कैंप का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Next: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.