Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, चार ट्रैक्टर व दो रैपर सीज

ब्यूरो 31-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250531-WA0027.jpg

जमानिया। तहसील प्रशासन ने अवैध खनन पर नकेल कसते हुए शनिवार को मंझरिया, खलिलनचक और देवरिया गांवों में बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत प्रशासन ने चार ट्रैक्टर और दो रैपर को सीज कर दिया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, लेखपाल सुभाष, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मंझरिया व खलिलनचक गांवों से एक-एक ट्रैक्टर व रैपर जब्त किया गया। वहीं देवरिया गांव में दो ट्रैक्टरों को मिट्टी लादते हुए पकड़ा गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार वर्मा ने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी अवैध खनन करने की छूट नहीं दी जाएगी।bउन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की नजर टाली और जेसीबी मशीनों के संचालन पर भी बनी हुई है। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता और सख्ती की सराहना की है। तहसील प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को लगी गोली, तमंचा और हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद
Next: जमानियां में जाम का “सब्जी संकट”, सड़क बनी मंडी, जनता बनी प्यादी

हो सकता है आप चूक गए हों

c2fac827-bdad-4fc5-87f7-8a6c230cdb33

पुलिस ने 2.970 किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-08-2026
360fdd61-3677-43b7-a8db-41d60a5a9627

पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया, आभूषण बरामद

ब्यूरो 09-08-2026
eb78d922-1e97-45ed-81f8-850c9d1179f5

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमानियां वन रेंज में पौधरोपण, 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

ब्यूरो 09-08-2026
0b2acd11-bd72-46dd-b0bb-37d7a6ead8df

युवाओं का राहुल गांधी के प्रति आकर्षण यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण का संकेत : डॉ. जनक कुशवाहा

ब्यूरो 09-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.