Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिशा समिति बैठक: बुनियादी सुविधाओं पर जोर, योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा

ब्यूरो 31-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250531-WA0030.jpg

गाजीपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा. सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बलिया सांसद सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक ओमप्रकाश सिंह (जमानियां), सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी (मुहम्मदाबाद), जयकिशुन शाहू (सदर), बेदीराम (जखनियां), नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने बैठक का एजेंडा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया और विकास योजनाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की बात कही।

बैठक में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं जैसे जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता, नहरों में पानी की कमी, पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत आदि उठाईं। सांसद ने अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण और अद्यतन रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मिड-डे मील, समेकित बाल विकास योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, तम्बाकू विरोधी मुहिम को मिला न्यायपालिका का समर्थन
Next: जिला कारागार का औचक निरीक्षण: कैदियों से जानी समस्याएं, भोजन व दवाओं की गुणवत्ता की जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.