Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमीन विवाद में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 02-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

मुहम्मदपुर (जमानिया)। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुहम्मदपुर निवासी सादिक खान ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुछ समय से महाराष्ट्र में रह रहा था और हाल ही में गांव लौटा था। 1 जून की सुबह करीब 10 बजे खेत की जमीन को लेकर उसके भाई और भतीजों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोप है कि नेसार खान, आज़ाद खान, शहज़ाद खान और सुहैल खान ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर सादिक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सादिक खान ने बताया कि मारपीट के दौरान जब उसकी मां हदीसुन खातून बीच-बचाव करने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नेसार खान, आज़ाद खान, शहज़ाद खान और सुहैल खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन, गाजीपुर बना खेल प्रतिभाओं का गढ़
Next: हत्याकांड का पर्दाफाश, दो नामजद गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.