Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रशासन की सख्ती: उमरगंज में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो 03-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250603-WA0019.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। उमरगंज गांव में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया और अवैध कब्जा कर बनाई गई संरचनाओं को मौके पर ध्वस्त कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरगंज निवासी फणिंद्र कुमार यादव की जमीन पर राधाकांत भारती और मुंशी राम ने नाद-चरण रखकर, जानवर बांधकर, बांस की झोपड़ी बनाकर और ईंटें इकट्ठा करके अवैध कब्जा कर लिया था। पीड़ित द्वारा कई बार शिकायत देने और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।

मंगलवार को तहसीलदार रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अजय कुमार यादव, कृपाशंकर मौर्य, लेखपाल अजीत एवं वकार अहमद खान सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और दो जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध कब्जा हटाया गया।तहसीलदार वर्मा ने बताया कि फणिंद्र कुमार यादव की ओर से जिलाधिकारी को बार-बार शिकायती पत्र दिए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन की तत्परता से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता
Next: हौसले की उड़ान: दुर्घटनाग्रस्त अभय ने स्ट्रेचर पर दी तीन घंटे की परीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.