Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य सुरक्षा टीम का मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष अभियान, 8 नमूने जांच के लिए संग्रहित

ब्यूरो 03-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250603-WA0028.jpg

गाजीपुर। डॉ. दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर एवं आर0सी0 पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आम जनता को स्वस्थ और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत एडिबिल ऑयल, वनस्पति, फैट स्प्रेड एवं बेकरी शार्टनिंग जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए हैं। नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए, जिनमें धरम्मरपुर गाजीपुर के मेसर्स पाल प्रोविजन स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन तेल, बरसड़ा करंडा गाजीपुर के मेसर्स सुजीत किराना एवं जनरल स्टोर से वनस्पति तेल, चक काफिया कबीरपुर बहरियाबाद गाजीपुर के संतोष कुमार मद्धेशिया के प्रतिष्ठान से मयूर ब्रांड वनस्पति तेल, बहरियाबाद गाजीपुर के राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से इमामी ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल, कल्याणपुर मुहम्मदाबाद के नितिन कुमार के प्रतिष्ठान से रूचि गोल्ड रिफाइंड पामोलीन तेल, मुहम्मदाबाद के मेसर्स अरविन्द सेल्स कार्पोरेशन से रूचि नं.1 वनस्पति तेल, उचौरी खानपुर सैदपुर गाजीपुर के मेसर्स नीलकमल स्वीट हाउस से पनीर तथा महादेव छेना पनीर भण्डार से पनीर के नमूने शामिल हैं।

संग्रहित नमूनों की जांच उ0प्र0 खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में कराई जाएगी। जाँच रिपोर्ट प्राप्ति के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रहण कार्यवाही की अगुवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गुलाबचन्द गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम ने की। इस प्रकार का अभियान जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों को रोकने और नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छेड़खानी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई पांच वर्ष की सजा, लगाया अर्थदंड
Next: द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी की गौरवपूर्ण उपलब्धि: खेलो इंडिया योजना में दो बाल तीरंदाजों का चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.