Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला आरक्षियों ने चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान, मनचलों में मची खलबली

ब्यूरो 03-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250603-WA0024.jpg

गाज़ीपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण के अंतर्गत सोमवार को जमानियां सर्किल के विभिन्न थानों – रेवतीपुर, जमानियां, सुहवल और नगसर हाल्ट की महिला पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना था। महिला आरक्षियों ने कोचिंग संस्थानों, हाइवे, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर युवतियों को आत्म-सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें पंपलेट वितरित कर 1090, 112, 181, 1076 जैसे आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान कुछ मनचलों को सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूमते पाया गया, जिन्हें महिला आरक्षियों ने कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। महिला पुलिस की सख्ती के चलते कई स्थानों पर अराजक तत्वों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं से अपील की कि यदि उनके साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर क्राइम जैसी कोई घटना होती है, तो बिना डर और झिझक के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।महिला आरक्षियों ने सोशल मीडिया पर बढ़ते अपराधों को लेकर भी जागरूकता फैलाई और कहा कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स का सावधानी से उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सादे कपड़ों में विशेष पुलिस टीमें भी तैनात की गई हैं जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शोहदों और अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।डीएसपी तिवारी ने आमजन से अपील की कि वे मिशन शक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें ताकि समाज में महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चक्का बाँध में आम तोड़ने को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: बाढ़ से पहले पूरे हों कटान रोधक कार्य: जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.