Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कचहरी परिसर में अधिवक्ता के साथ अभद्रता, फाइलें फाड़ी गईं, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता और फाइलें फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है। बरूईन गांव निवासी अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 26 मई 2025 की दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। अधिवक्ता ने बताया कि वे किसी कार्यवश अपने टेबल से कुछ समय के लिए बाहर गए थे, तभी लोदीपुर निवासी विजय चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे और उनके बैग से पाँच महत्वपूर्ण मुकदमों की फाइलें निकालकर फाड़ दीं। इसके बाद फाइलों को परिसर में फेंक दिया और मां-बहन की अशोभनीय गालियां देते हुए गंभीर धमकी भी दी।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर विजय चौधरी और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस द्वारा जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फर्जी कॉल्स से सावधान रहें पेंशनभोगी, कोषागार गाजीपुर की सख्त चेतावनी
Next: बाग की रंजिश में जानलेवा हमला, छह पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.