Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाग की रंजिश में जानलेवा हमला, छह पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में बाग की नीलामी को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद इमरान ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में प्रकीर्ण प्रार्थना-पत्र दाखिल किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित इमरान के अनुसार, 14 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। आरोपियों ने इमरान को घर से खींचकर बाहर निकाला और जब उनके रिश्तेदार एजाज व इरफान बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में एजाज की बायीं अंगुली और पंजा टूट गया। इमरान की तहरीर के मुताबिक, हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की, जिससे लगभग 1400 रुपये का नुकसान हुआ। आरोप है कि असगर नामक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के गले से चांदी की चेन भी नोच ली।

घटना की सूचना देने जब इमरान थाना जमानियां पहुंचे, तो आरोपी पहले से वहां मौजूद थे, जिसके कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बाद में उन्होंने 16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से सूचना दी और 19 अक्टूबर को एजाज व इरफान की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। पीड़ित इमरान ने बताया कि वह गरीब व्यक्ति हैं और यह एक संज्ञेय अपराध है जिसकी विवेचना आवश्यक है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीवपुर गांव निवासी मो. असगर राईनी, मो. अशरफ, बबुआ, मोनू, मुमताज और मुसाहिद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कचहरी परिसर में अधिवक्ता के साथ अभद्रता, फाइलें फाड़ी गईं, मुकदमा दर्ज
Next: सीवर लाइन की सफाई में दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार पर कार्रवाई के संकेत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.