Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 1868 वृद्धजनों को वितरित होंगे सहायक उपकरण

ब्यूरो 05-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के माध्यम से कुल 1868 वृद्धजनों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए चार चरणों में विशेष वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

पहला शिविर 6 जून 2025 को गाजीपुर स्थित ऑडिटोरियम (विकास भवन चौराहा) में आयोजित होगा। इसमें विकास खंड देवकली, सैदपुर, जखनियां, सादात, मनिहारी, बिरनो, करण्डा और सदर क्षेत्र के 498 लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।दूसरे चरण में 10 जून 2025 को मोहम्मदाबाद विकास खंड में मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, मरदह और कासिमाबाद के 447 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। तीसरे चरण का शिविर 11 जून 2025 को जमानियां में लगेगा, जिसमें जमानियां, भदौरा एवं रेवतीपुर विकास खंडों के 313 वृद्धजनों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। अंतिम चरण 12 जून 2025 को बाराचवर विकास खंड में आयोजित होगा, जिसमें 610 लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र वृद्धजनों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर प्राप्ति रसीद और अपना मूल आधार कार्ड साथ लाएं, ताकि उन्हें समय पर और सही तरीके से उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपडाकघर व बैंकों में आधार बनवाने में अव्यवस्था, सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली से जनता परेशान
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत का लिया संकल्प

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.