Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपडाकघर व बैंकों में आधार बनवाने में अव्यवस्था, सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली से जनता परेशान

ब्यूरो 05-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250605-WA0110.jpg

जमानियां। नगर क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित उपडाकघर व विभिन्न बैंकों में आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के नाम पर भारी अव्यवस्था व्याप्त है। आम लोगों को घंटों लाइन में लगने और कई-कई दिन तक चक्कर काटने के बावजूद निराशा ही हाथ लग रही है। वहीं, सुविधा शुल्क के नाम पर 300 से 900 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार, डाकघर और बैंकों में आधार कार्ड के नाम पर दलालों और ऑपरेटरों की मिलीभगत से खुलेआम लूट मची हुई है। नया आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर जोड़ने या संशोधन कराने के लिए लोग सुबह से लाइन में लगते हैं, पर दिनभर इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। कभी साइट की गति धीमी हो जाती है, तो कभी नंबर ही नहीं आता।

दलालों के बिना नहीं होता काम
स्टेशन बाजार उपडाकघर पर उमस भरी गर्मी में भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। लोग बताते हैं कि बिना दलाल के कोई भी काम कराना नामुमकिन हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग सुबह खाना लेकर पहुंचते हैं, परंतु सीमित संसाधन और तकनीकी अड़चनों के कारण उन्हें कई दिन तक वापस लौटना पड़ता है।

सख्ती पर बंद हो जाती है सेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन की ओर से कोई जांच या कार्रवाई होती है, तो बैंक और उपडाकघर में आधार बनाने की सेवा ही बंद कर दी जाती है। इससे आम जनता को और अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जनता ने की सख्त कार्रवाई की मांग
लोगों ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस अव्यवस्था पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठोस कार्रवाई की जाए। आधार जैसी आवश्यक सेवा में पारदर्शिता और सुगमता बहाल की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

पिछले एक सप्ताह से आ रहे हैं, अब तक नंबर नहीं आया। हर दिन घंटेभर लाइन में खड़े रहते हैं, फिर लौटना पड़ता है-  एक परेशान नागरिक

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवती से छेड़छाड़, आरोपी फरार – मामला दर्ज, जांच जारी
Next: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 1868 वृद्धजनों को वितरित होंगे सहायक उपकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.