Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शादी समारोह में मारपीट कर दूल्हे को किया बेहोश, अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 07-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में एक शादी समारोह में मारपीट और भय का माहौल पैदा करने का आरोपी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम फुल्ली क्षेत्र में एक वांछित अभियुक्त मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फुल्ली नहर पुलिया के पास से विशाल पुत्र लल्लन राम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम ताजपुर मांझा, थाना जमानिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

गौरतलब है कि उक्त अभियुक्त थाना दिलदारनगर में दर्ज मु0अ0सं0 104/25 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 110 बीएनएस के अंतर्गत वांछित था। उस पर आरोप है कि उसने ग्राम जगदीशपुर रक्सहा में एक शादी समारोह के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही अवैध असलहा लहराते हुए वीडियो भी बनाया। मारपीट की इस घटना में दूल्हा बेहोश हो गया था। पुलिस ने विशाल के खिलाफ मु0अ0सं0 105/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र, थाना दिलदारनगर

पुलिस टीम के अन्य सदस्यगण

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को तत्परता व साहसिक कार्रवाई के लिए सराहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जखनियां में डीएम और एसपी रहेंगे मौजूद
Next: उसिया गांव में मारपीट के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.