Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य तहसील दिवस 9 जून को, जिलाधिकारी और एसपी रहेंगे जखनियां में मौजूद

ब्यूरो 08-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आगामी सोमवार, 09 जून 2025 को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम तहसील जखनियां में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार करेंगे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक ईरज राजा भी मौजूद रहेंगे। अन्य तहसीलों में यह कार्यक्रम संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की तहसीलों में समय से पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान करना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बतख चराने को लेकर विवाद में महिला से मारपीट, हालत गंभीर
Next: पर्यावरण संरक्षण और गो संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.