Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक: गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार पर विशेष जोर

ब्यूरो 09-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0016.jpg

गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की। बैठक में ब्लॉक मनिहारी और सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्माणाधीन शौचालयों को दस दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यों की जानकारी न देने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह का वेतन रोकने की भी सख्त हिदायत दी गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण, परियोजना कार्यालय निर्माण, शौचालयों का अपग्रेडेशन, कायाकल्प/लर्निंग लैब की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, पोषण टैकर, सैम/मैम बच्चों एवं एनआरसी संदर्भन की स्थिति सहित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है। गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध वजन मशीन व अन्य उपकरणों को सक्रिय रखने तथा आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने को कहा। उन्होंने कुपोषण मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने तथा नवजात शिशु का समय-समय पर वजन कराने का भी आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित करने, सैम-मैम चिन्हित बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों के क्रियान्वयन, आधार सत्यापन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार व ड्राई राशन वितरण की बारीकी से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने VHND कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करने, मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, सैम-मैम बच्चों को दवाएं उपलब्ध कराने, तथा स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें NRC सेंटर में भर्ती कराने के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों का मोबाइल वेरिफिकेशन कर पोष्टिक आहार से किसी भी लाभार्थी को वंचित न रहने देने पर बल दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद सरोज, डीसी मनरेगा, डीपीओ, समस्त सीडीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार के गैरहाजिर घर से लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने साफ किया तिजोरी, जांच में जुटी पुलिस

Next: रहस्यमयी मर्डर का पर्दाफाश: राजा की हत्या की सनसनीखेज साजिश, पत्नी सोनम गिरफ्तार, तीन दोषी दबोचे गए

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.