Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 जून तक करें आवेदन

ब्यूरो 12-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गाजीपुर में सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विशेष रूप से इस वर्ष टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से गाजीपुर स्थित राजकीय आईटीआई में तीन नए दीर्घकालिक व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, अब इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए ₹150 निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को दो दिन (48 घंटे) का समय दिया जाएगा। संस्थान ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिछड़ी जाति की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार का मिलेगा अनुदान, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Next: मिशन सतर्क की करारी मार: ट्रेन से बिहार भेजी जा रही थी शराब, चार तस्कर दबोचे गए

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.