Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस की शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो 13-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250613-WA0024.jpg

गाज़ीपुर। अहमदाबाद में हुई हृदय विदारक हवाई दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। कांग्रेस पार्टी मृतकों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि वह इस कठिन समय में परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। सभा में कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि प्रत्येक मृतक के आश्रित परिवार को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही, इस दुर्घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की भी मांग की गई।

शोकसभा में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, राम नगीना पांडे, जे.पी. पांडे, राशिद भाई, आशुतोष गुप्ता, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, रईस अहमद, आलोक यादव, शिवानंद, अब्दुल्ला मास्टर, दिनेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मंसूर राईनी, इस्लाम मास्टर, सोहन कुमार, मोहन चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि मृतकों के परिजनों को शीघ्र सहायता प्रदान की जानी चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण लक्ष्य 41.14 लाख पौधे
Next: बनगांवा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्वास मूल्यांकन में सभी मानकों पर खरा

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.