Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बनगांवा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्वास मूल्यांकन में सभी मानकों पर खरा

ब्यूरो 13-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250613-WA0023.jpg

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बनगांवा ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) के लिए आयोजित वर्चुअल मूल्यांकन में सभी निर्धारित मानकों पर सफलता पूर्वक खरा उतरते हुए जिले का मान बढ़ाया है। यह वर्चुअल मूल्यांकन राष्ट्रीय असेसर डॉ. संतोष कार्यालय एवं डॉ. आरती सोनी के द्वारा किया गया, जिसमें आरोग्य मंदिर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार राव ने बताया कि यह सफलता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में सभी तय मानकों को ध्यान में रखकर की गई व्यापक तैयारियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल असेसमेंट में आरोग्य मंदिर की सेवाएं, स्वच्छता, देखभाल व्यवस्था तथा चिकित्सकीय सुविधाएं सभी राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाई गईं।

गौरतलब है कि एनक्वास (NQAS) यानी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम संस्थानों की विश्वसनीयता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एनक्वास प्रमाणीकरण किसी भी स्वास्थ्य संस्था के लिए न केवल गौरव की बात होती है, बल्कि यह यह संकेत भी देता है कि वहां इलाज, देखभाल, स्वच्छता एवं प्रबंधन राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरे उतरते हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. प्रवीण सोलंकी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान बनगांवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अनेक चिकित्साकर्मी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में जिले के प्रयासों की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस की शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Next: स्टेशन बाजार में अतिक्रमण से जाम बेकाबू, थोक विक्रेताओं की मनमानी चरम पर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.