Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सवारी बस पर नकाबपोशों का हमला, तोड़फोड़ व लूटपाट से मची अफरातफरी, कई घायल

ब्यूरो 13-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250613-WA0016.jpg

रमवल (रेवतीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के रमवल गांव के समीप शुक्रवार को गाजीपुर से मोहनियां जा रही एक निजी सवारी मिनी बस पर नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए और मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। हमले में बस के परिचालक छांगुर (50), जवाहर शर्मा (48), राजेश (34), मुंशी (43) और अमित (27) घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में भगदड़ मच गई। सवारियां जान बचाकर इधर-उधर भागने लगीं। शोरगुल सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल सेवा के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई।

घटना के संबंध में घायल परिचालक छांगुर ने बताया कि वे सवारियों से भरी बस लेकर मोहनियां जा रहे थे, तभी दर्जनों की संख्या में नकाबपोश लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने बस में तोड़फोड़ की, कई लोगों से मारपीट की और करीब तीन हजार रुपये उनके जेब से तथा एक अन्य यात्री की जेब से 1500 रुपये लूटकर फरार हो गए।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि इस घटना को लेकर एक नामजद और आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट लगने से बैंगलोर में प्रवासी युवक की मौत, तीन दिन बाद पहुंचा शव, गांव में शोक की लहर
Next: जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण लक्ष्य 41.14 लाख पौधे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.