Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीपा पुल 14 जून से चार महीने के लिए बंद, आमजन को होगी भारी दिक्कत

ब्यूरो 13-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गाँव के समीप गंगा नदी पर स्थित पीपा पुल को आगामी 14 जून से चार महीने के लिए आवागमन हेतु पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मानसून सत्र और गंगा के संभावित जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एहतियातन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुल को 14 जून से 14 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लोनिवि द्वारा पुल पर जाने वाले मार्ग में बिछाई गई लोहे की प्लेटों को धीरे-धीरे हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही पीपा पुल को खोलकर हटाने की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

पीपा पुल बंद होने से आमजन विशेषकर ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जहां पहले वे 10 किलोमीटर की दूरी तय कर गंतव्य तक पहुँचते थे, अब उन्हें लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा सेवराईं व मुहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गाँवों का सीधा संपर्क भी इस अवधि में बाधित हो जाएगा। अधिशासी अभियंता ने अपील की है कि आमजन असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और विभाग द्वारा किए जा रहे इस अस्थायी बंद की प्रक्रिया में सहयोग करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: औद्योगिक विकास पर फोकस: व्यापार बन्धु बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा
Next: करंट लगने से बैंगलोर में प्रवासी युवक की मौत, तीन दिन बाद पहुंचा शव, गांव में शोक की लहर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.