Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुम्बई से लौटे दंपति में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी हिरासत में

ब्यूरो 15-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250615-WA0072.jpg

गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुंडा क्षेत्र के कौला जखनियां गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदन राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे नंदन को अचेत अवस्था में जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर 112 पीआरवी टीम और कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मुंबई से लौटने के कुछ घंटों बाद ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदन की शादी वर्ष 2024 में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द निवासी नारायण राजभर की पुत्री पूजा राजभर से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहकर रोजगार कर रहे थे। शनिवार की शाम यह दंपति गांव लौटा था। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अगले ही दिन सुबह युवक की रहस्यमयी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है जांच

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, “मौत के कारणों की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हर पहलु की गंभीरता से जांच की जा रही है।”

गांव में शोक और चर्चा का माहौल

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर मुंबई से लौटने के बाद ऐसी कौन-सी बात हुई, जिससे एक खुशहाल दिखने वाला दंपति जीवन के इस मोड़ पर पहुंच गया। पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है—यह हत्या है, आत्महत्या या दुर्घटनावश मृत्यु—यह बात अब पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य अभियंता ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, राजस्व वसूली और तकनीकी सुधार पर दिया जोर
Next: शराबी दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर की हत्या, घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.