Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आकाशीय बिजली की चपेट में आया मासूम, जामुन तोड़ते वक्त हुई दर्दनाक मौत

ब्यूरो 15-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250615-WA0075.jpg

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जामुन तोड़ते समय 12 वर्षीय किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान खजुरा गांव निवासी प्रांशु कश्यप (पुत्र पिंटू कश्यप) के रूप में हुई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे प्रांशु गांव के बाहर स्थित एक जामुन के पेड़ पर चढ़ा हुआ था और फल तोड़ रहा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। इससे पहले कि वह पेड़ से उतर पाता, आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिर गई और प्रांशु उसकी चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवज़ा और हर संभव सरकारी सहायता देने की मांग की है। यह हादसा न केवल एक मासूम की असमय मृत्यु का कारण बना, बल्कि क्षेत्र में आकाशीय बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाराणसी में दिखी सोनम रघुवंशी? गाजीपुर की युवती उजाला यादव ने किया बड़ा दावा, हत्याकांड में नया मोड़
Next: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.