Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग के अपहरण और धोखे का मामला, युवक व परिजनों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 16-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग व मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी ने लड़की से शादी का झांसा दिया और फिर उसे किसी भी कीमत पर वापस न भेजने की बात कहकर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, कुछ महीने पहले उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एक युवक ने फोन कर बताया कि लड़की उसके पास है और उसे वापस करने के एवज में 11 हजार रुपये की मांग की। मजबूरी में पीड़ित ने रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद युवक लगातार बहाने बनाता रहा और मिलने का समय तय करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर देता था।

आखिरकार युवक ने यह कह दिया कि उसने लड़की से शादी कर ली है और अब किसी भी हालत में उसे वापस नहीं करेगा। पीड़ित का यह भी आरोप है कि युवक का पिता उसे फोन पर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खिजिरपुर अलीनगर में पारिवारिक रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो गंभीर घायल
Next: होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला, छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.