Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री के आगामी दौरे को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ब्यूरो 23-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250623-WA0007.jpg

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 जून को प्रस्तावित जनपद गाजीपुर आगमन व भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को VVIP सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मियों को पूर्ण सतर्कता बरतनी होगी तथा ड्यूटी कार्ड और पहचान पत्र अपने पास अनिवार्य रूप से रखना होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व VVIP मार्गों पर कड़ी चेकिंग, फ्रिस्किंग, और सुरक्षात्मक उपायों जैसे रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु रूट डायवर्जन प्लान भी लागू रहेगा।

सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर अच्छे टर्न-आउट में उपस्थित हों। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो और समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा ड्यूटी में लगे अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेले से युवक की बाइक चोरी, 35 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Next: सीएम योगी का ‘मिनट-टू-मिनट’ मिशन: गाजीपुर में प्रशासनिक सर्जरी डे, अफसरों की अग्निपरीक्षा आज

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.