Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्राह्मणों की एकजुटता पर जोर, रोहिली में ब्राह्मण रक्षा दल की चौपाल आयोजित

ब्यूरो 23-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250623-WA0026.jpg

कासिमाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा रोहिली में रविवार को ब्राह्मण रक्षा दल की ओर से एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई राजेश मिश्र ने की, जिसमें ब्राह्मण समाज की सुरक्षा, विकास और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि “ब्राह्मणों के पतन का मूल कारण नैतिक मूल्यों का क्षरण, संगठन की कमी और आपसी एकता का अभाव है। जब तक ब्राह्मण समाज आपसी वैमनस्यता को त्यागकर एकजुट नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास और सरकार में भागीदारी संभव नहीं है।”

ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज अपने मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आए, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब ब्राह्मण केवल एक मतदाता बनकर रह जाएगा और अपने ही देश में उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर होगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “जो भी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को टिकट और भागीदारी देगा, ब्राह्मण समाज उसका समर्थन करेगा। अन्यथा अपना स्वतंत्र राजनीतिक विकल्प खड़ा करेगा।” बैठक को पूर्व कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष गणेश मिश्र, अधिवक्ता हरि प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उमेश पाण्डेय और नागेंद्र मिश्रा समेत कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, अंकित मिश्र, रवि पाण्डेय, मनोज मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन हरिनारायण पाण्डेय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीएम योगी का ‘मिनट-टू-मिनट’ मिशन: गाजीपुर में प्रशासनिक सर्जरी डे, अफसरों की अग्निपरीक्षा आज
Next: गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग तेज, छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.