Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आपातकाल दिवस पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

ब्यूरो 25-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250625-WA0019.jpg

गाजीपुर। आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय एवं वाराणसी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. पांडेय ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित आपातकाल विषयक प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा उसका अवलोकन किया। इसके पश्चात सभागार में आयोजित सेमिनार में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ जिले भर से आए लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने स्वयं 18 वर्ष की आयु में आपातकाल का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें वाराणसी सेंट्रल जेल में 5 माह 19 दिन की कैद भुगतनी पड़ी थी। डॉ. पांडेय ने जेल में बिताए कठिन दिनों का मार्मिक विवरण देते हुए कहा कि उस समय आंदोलनकारियों पर अत्याचार, भूख और शारीरिक यातनाएं दी गईं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं जनसंघ के कार्यकर्ताओं के त्याग की सराहना करते हुए युवाओं से अपील की कि वे अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पढ़ें और उस दौर की सच्चाई जानें। उन्होंने विपक्षी दलों पर लोकतंत्र में “राजतंत्र की गंदगी” फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है और यह सरकार आगे भी सफलतापूर्वक चलेगी।

विशिष्ट अतिथि नागेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय की दमनकारी नीतियों ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल संविधान का उल्लंघन किया, बल्कि विरोधियों को जेल में डालकर उन्हें प्रताड़ित किया। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। सेमिनार में लोकतंत्र सेनानी बृजभूषण पांडेय, प्रेमनाथ सिंह आदि ने जेल में झेले अनुभवों को साझा किया। इससे पहले डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय एवं श्री नागेंद्र रघुवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के टैगोर पार्क में आम का पौधा रोपित किया।

सेमिनार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राम तेज पांडेय, विजय शंकर राय, प्रो. सोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, पारस नाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, पीयूष राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जितेंद्र पांडेय, रमेश सिंह पप्पू, संकठा मिश्रा सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सेमिनार का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया जबकि स्वागत भाषण पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने दिया। प्रदर्शनी और सेमिनार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपातकाल दिवस पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Next: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा सेमिनार, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.