Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा सेमिनार, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

ब्यूरो 25-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250625-WA0020.jpg


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गाजीपुर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लोकतंत्र सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने विशेष रूप से शिरकत की। पार्टी जिला कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने 25 जून 1975 को “लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन” बताया।

डॉ. पांडेय ने कहा, “25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान को ताक पर रखकर आपातकाल लागू किया। यह निर्णय न युद्ध था, न विद्रोह और न ही कोई आर्थिक संकट, बल्कि यह महज़ एक व्यक्ति की कुर्सी बचाने की कोशिश थी।” उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को बर्बरता से कुचल दिया गया। एक ही रात में देशभर के विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और प्रेस कार्यालयों की बिजली काट दी गई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आज भी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का अनादर करती है। डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस केवल संविधान की बात कर जनता को भ्रमित करती है, जबकि व्यवहार में वह लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने इसे कांग्रेस की “लोकतंत्र विरोधी प्रवृत्ति” करार दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी नागेन्द्र रघुवंशी उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय, विनोद अग्रवाल तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपातकाल दिवस पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Next: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई, दूध सहित कुल 5 खाद्य नमूने लिए गए, जांच को भेजे गए

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.