Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लखनऊ प्रस्थान पर भावभीनी विदाई, शिक्षाजगत को दी बहुमूल्य सेवा

ब्यूरो 14-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250714-WA0035.jpg

जमानिया। नगर के प्रख्यात शिक्षाविद अजय कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी शिवा गुप्ता शनिवार को जमानिया से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (लखनपुरी) स्थित नवनिर्मित आवास के लिए सपरिवार प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर नगरवासियों और शिक्षा प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अजय कुमार गुप्ता, जो कि हिंदू डिग्री कॉलेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य स्व. किशोरी लाल गुप्ता के परपोत्र हैं, ने एम.ए.एच इंटर कॉलेज गाजीपुर में 1992 से 2021 तक अध्यापन करते हुए शिक्षा जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ी। उनके सरल, सुभाषी एवं शालीन स्वभाव ने उन्हें विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच विशेष स्थान दिलाया। वहीं, उनकी धर्मपत्नी शिवा गुप्ता ने 1998 से 2025 तक जीजीआईसी जमानिया में अध्यापन कार्य करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने में अतुलनीय योगदान दिया। वे 28 मार्च 2025 को मधुबन जीजीआईसी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुईं। उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और ‘बेटी पढ़ाओ’ के मंत्र ने जमानिया की अनेक बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उनकी सुपुत्री अपूर्वा शाह भी सेंट मैरी स्कूल, जमानिया में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर डा मुकेश उपाध्याय (बबलू), संवाददाता अमर उजाला चंद्रमौली पांडेयएवं उनकी धर्मपत्नी कंचन पांडेय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। नगरवासियों ने गुप्ता दंपति के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया। शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले इस शिक्षाविद दंपति को जमानिया क्षेत्र हमेशा गौरव से स्मरण करता रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ
Next: लेखपाल संघ ने जताया रोष,
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.