गाज़ीपुर। ग्राम करमहरी, ब्लॉक ज़मानिया में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम प्रधान श्रीमती कलावती देवी (पुत्र – अभिषेक कुशवाहा) की पहल पर यदुपति हॉस्पिटल, देवैथा, ज़मानिया के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में वाराणसी से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठाया:
सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जाँच
नेत्र परीक्षण
महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परामर्श
आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण


शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री महामंगल तिवारी, निदेशक, यदुपति हॉस्पिटल
डॉ. विजय कुमार मौर्य, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ, वाराणसी
श्री संजीव पाल, श्री सिवेन्द्र पाल, सुश्री मोबेसरा खातून एवं सुश्री सोनम कुशवाहा
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिकों – श्री सुनील राय, श्री अशगर मियाँ, श्री राजगीर चौधरी और श्री गंगा सिंह का विशेष योगदान रहा। ग्राम प्रधान श्रीमती कलावती देवी ने अपने उद्बोधन में कहा, जनसेवा ही हमारा कर्तव्य है। हम हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।” इस शिविर के सफल आयोजन में सहयोगी संस्था यदुपति हॉस्पिटल, देवैथा की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविरों की आवश्यकता जताई।