Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जूनियर एथलेटिक्स व जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 220 खिलाड़ियों ने लिया प्रतिभाग

ब्यूरो 16-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250716-WA0017.jpg

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के प्रांगण में मंगलवार को जूनियर बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स तथा जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के कर कमलों से संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 105 खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक्स में और 115 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सत्यम कुमार, अवतार वाल्मीकि एवं राकेश द्वारा निर्णायक मंडल के रूप में किया गया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय सहित प्रमुख रूप से संजना, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचंद यादव, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मु. मोईन एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में, जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के सफल संचालन की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सात ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती
Next: छात्रावास निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण कार्य और पारदर्शिता के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
35fa2c94-91f5-4b90-a96f-fccbfb3c11eb

पॉक्सो एवं अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
24a41eb0-eb59-42fe-a3ed-524ec89739b2

बलवा एवं हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर अभिरक्षा में

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.