गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने बलवा एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 117(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को ग्राम बनकटा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विपुल (18 वर्ष) पुत्र बबलू तथा सौरभ कुमार (19 वर्ष) पुत्र डब्लू राम, दोनों निवासी ग्राम राघोपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल एक 17 वर्षीय किशोर को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।