गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में विभिन्न विकास खण्डों में तिथिवार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:
18 व 19 जुलाई को मनिहारी एवं मोहम्दाबाद
21 व 22 जुलाई को सैदपुर एवं बाराचवर
23 व 24 जुलाई को देवकली एवं भांवरकोल
25 व 26 जुलाई को सादात
विकास खण्डों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत सहित विदेशों में सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को एनडीआरएफ के माध्यम से सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाती है।
भर्ती पदों की जानकारी:
सुरक्षा सैनिक:
योग्यता: हाईस्कूल पास
आयु: 19 से 40 वर्ष
लंबाई: 167.5 सेमी
सीना: 80-85 सेमी
वजन: 56-90 किग्रा
सुपरवाइजर:
योग्यता: इंटरमीडिएट पास
लंबाई: 170 सेमी
आयु: 19 से 40 वर्ष
शारीरिक व मानसिक रूप से योग्य और आकर्षक व्यक्तित्व होना चाहिए
इच्छुक उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथियों में संबंधित विकास खण्डों के शिविरों में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 ऑनलाइन शुल्क के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके पश्चात उन्हें जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों की स्थाई तैनाती विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों जैसे बनारस, गाजीपुर, प्रमुख होटल, मंदिर, रेलवे, मेट्रो स्टेशन, हॉस्पिटल, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर आदि पर की जाएगी। कंपनी चयनित कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रैच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। यह शिविर जनपद के युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है, जो सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।