Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से 07 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन

ब्यूरो 17-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250717-WA0023.jpg

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र, गाजीपुर द्वारा आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु मध्यस्थता सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आयोजित इस सत्र में कुल 19 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इनमें से 07 प्रकरणों में दोनों पक्षों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से राजी-खुशी विदाई कराई गई, जिससे वर्षों से अलग चल रहे परिवार एक बार फिर साथ हो सके।

हालांकि, 05 मामलों में मध्यस्थता प्रयास विफल रहे, जिस कारण संबंधित पत्रावलियों को बंद करते हुए विधिक कार्रवाई का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त, 03 मामलों में विवाद की गंभीरता न पाए जाने पर पत्रावलियाँ बंद कर दी गईं। शेष मामलों में समाधान न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया में काउंसलर कमरूद्दीन, विक्रमादित्य, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी संध्या, सोनाली, अभिलाषा, सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव एवं महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस विभाग की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की है, जिससे समाज में पारिवारिक एकता को बल मिला है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत परियोजनाओं का रैंडमाइजेशन सम्पन्न
Next: वांछित अभियुक्त विनोद कुमार राम गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.