गाजीपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए चयन प्रक्रिया के तहत विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत पात्र 371 आवेदकों में से कुल 20 परियोजनाओं का रैण्डमाइजेशन (नई लॉटरी) किया गया। यह प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा सम्पन्न की गई।
रैण्डमाइजेशन कार्यक्रम में जिला स्तरीय समिति के सम्मानित सदस्य, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, प्रगतिशील मत्स्य पालक श्री रविकान्त निषाद, तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गाजीपुर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा लाभार्थियों को मत्स्य पालन क्षेत्र में योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।