Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मा. मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

ब्यूरो 17-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250717-WA0020.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मा. मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद गाजीपुर के ऐतिहासिक गांव शेरपुर (जलालपुर मौजा) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी में हो रहे कटान को रोकने हेतु चल रहे बोल्डर पैचिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने नाव के माध्यम से शेरपुर की निषाद बस्ती तक का भ्रमण किया और कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को गांव को बचाने के लिए ठोस और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

मौके पर ही उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत गंगा तट पर रुद्राक्ष, बरगद एवं आम के पौधे भी लगाए।जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार गंगा एवं अन्य नदियों में बाढ़ नियंत्रण के लिए राज्यभर में बाढ़ नियंत्रण चौकियों, बाढ़ शरणालयों एवं अन्य उपायों पर कार्य कर रही है, जिससे जनता को बढ़ते जलस्तर से कोई कठिनाई न हो। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए चेताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व में ही निरीक्षण कर राहत कार्य समय से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही को क्षम्य नहीं माना जाएगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, देवकली पम्प नहर कैनाल के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मा. मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
Next: जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल्स और तैराकी चयन शिविर 18 जुलाई को

हो सकता है आप चूक गए हों

fb06da7c-4113-45bf-ae78-9b6cedfce768

1.61 करोड़ की लागत से बने वृहद गोसंरक्षण केंद्र का लोकार्पण

ब्यूरो 27-07-2026
CSF-Logo-500x280

ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन व संस्थागत प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी

ब्यूरो 27-07-2026
294efb36-09a2-4266-a5b7-db013ac98e1e

मातृ मृत्यु रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सुरक्षित मातृत्व के लिए बनाई रणनीति

ब्यूरो 27-07-2026
058bc14c-ad83-4151-b910-c14f3a3f480e

एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.