गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में सब-जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं के लिए बॉक्सिंग खेल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल 18 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न होगा।बॉक्सिंग ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे:
प्रतिभागी व माता-पिता का आधार कार्ड
नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण पत्र
शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र एवं पात्रता प्रमाण पत्र (प्रधानाचार्य से सत्यापित)
फोटोयुक्त प्रमाण पत्र
बॉक्सिंग के भारवर्ग:
30-33, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 67, 70 तथा 70 किलोग्राम से अधिक।इसके साथ ही सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं की तैराकी खेल के लिए भी चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी 18 जुलाई 2025 को जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही खेलों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जिला खेल कार्यालय ने सभी योग्य खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को समय से पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों सहित चयन प्रक्रिया में भाग लें।