Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन व संस्थागत प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी

ब्यूरो 27-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के विद्यार्थियों हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजना के ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समय-सारिणी शासन द्वारा जारी कर दी गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा भांकर सरोज ने बताया कि मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने, नवीन संस्थाओं द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने तथा मास्टर डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक पूर्ण करनी होगी। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल का डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति संबंधी समस्त औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करने की अपील की है, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मातृ मृत्यु रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सुरक्षित मातृत्व के लिए बनाई रणनीति
Next: 1.61 करोड़ की लागत से बने वृहद गोसंरक्षण केंद्र का लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.