Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील

ब्यूरो 27-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
058bc14c-ad83-4151-b910-c14f3a3f480e

गाजीपुर। किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक है। उन्होंने मीडिया से इस जनस्वास्थ्य अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 43 हजार बालिकाओं को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। अब तक केवल 3500 से 4000 बालिकाओं का ही टीकाकरण हो सका है, जबकि लक्ष्य अभी काफी दूर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका केवल 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाएगा तथा इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह वैक्सीन विश्व के लगभग 75 प्रतिशत देशों के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, लेकिन समय पर टीकाकरण के माध्यम से इससे प्रभावी बचाव संभव है। शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा टीकाकरण केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें। एचपीवी वैक्सीन वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद स्वीकृत एवं सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी पात्र पुत्रियों का समय पर टीकाकरण कराने का आग्रह किया। अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (एबीएसए), एमओआईसी तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर अभियान को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास खंड स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित भविष्य मिल सके। साथ ही मीडिया से भी तथ्यपरक एवं सकारात्मक जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच
Next: मातृ मृत्यु रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सुरक्षित मातृत्व के लिए बनाई रणनीति

हो सकता है आप चूक गए हों

fb06da7c-4113-45bf-ae78-9b6cedfce768

1.61 करोड़ की लागत से बने वृहद गोसंरक्षण केंद्र का लोकार्पण

ब्यूरो 27-07-2026
CSF-Logo-500x280

ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन व संस्थागत प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी

ब्यूरो 27-07-2026
294efb36-09a2-4266-a5b7-db013ac98e1e

मातृ मृत्यु रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सुरक्षित मातृत्व के लिए बनाई रणनीति

ब्यूरो 27-07-2026
058bc14c-ad83-4151-b910-c14f3a3f480e

एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.