Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट, तहसीलदार ने किया मौका मुआयना

ब्यूरो 18-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250718-WA0024.jpg

जमानियां, गाजीपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कर्मनाशा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने तियरी गांव का दौरा कर नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बाढ़ से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में तटवर्ती गांवों में विशेष सतर्कता बरतनी आवश्यक है। उन्होंने राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

तहसीलदार वर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने तियरी गांव में मौजूद प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, और अन्य सुरक्षित स्थानों का भी निरीक्षण किया ताकि आपातकालीन स्थिति में इन्हें राहत शिविरों के रूप में उपयोग में लाया जा सके।नप्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता और सक्रियता से ग्रामीणों में राहत और विश्वास का माहौल देखा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ संभावित क्षेत्रों में चेतावनी जारी: प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन को किया सतर्क
Next: कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट, तहसीलदार ने किया मौका मुआयना

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.