गाजीपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार महिला खेल समारोह के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय खो-खो एवं टेबल टेनिस (टी.टी.) प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर द्वारा यह ट्रायल्स नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स में केवल वही महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है।
ट्रायल्स कार्यक्रम:
खो-खो (महिला वर्ग):
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स: 28 जुलाई 2025
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स: 29 जुलाई 2025
टेबल टेनिस (टी.टी.) महिला वर्ग:
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स: 04 अगस्त 2025
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स: 05 अगस्त 2025
इच्छुक महिला खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग लेते समय अपने साथ निम्न अभिलेख अवश्य लाएं:
प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र
हाईस्कूल प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जिला खेल अधिकारी ने सभी योग्य खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अपील की है।