Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाकपा माले ने निकाला विरोध जुलूस, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 01-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250801-WA0013.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। विरोध जुलूस तहसील मुख्यालय परिसर तक पहुंचा, जहां उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन को तहसीलदार के समक्ष पढ़कर सुनाया गया और फिर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन भाकपा माले द्वारा आहूत देशव्यापी विरोध दिवस के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत के निर्यात पर लगाए गए 25% टैरिफ की कड़ी निंदा करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की।

कुशवाहा ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों को ‘अवैध प्रवासी’ कहकर उन्हें जंजीरों में बांधकर वापस भेजने जैसी अपमानजनक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस पर मौन है या कभी-कभी समर्थन करती नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे भारत की राजनीतिक और आर्थिक संप्रभुता को गिरवी रख रही है। भाकपा माले ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने के चलते भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाया जा रहा है, जो कि पूर्णतः अनुचित और अन्यायपूर्ण है। इस विरोध के माध्यम से पार्टी ने केंद्र सरकार से अमेरिकी नीतियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की।ज्ञापन को उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में नामित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Next: सुरक्षा सैनिक , सुपरवाइजर व ऑफिसर पद पर तीन ब्लॉक में होगी भर्ती

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.